ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: तेजस्वी ने NDA से मांगा 20 साल का हिसाब, 11 प्वाइंट्स बताकर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

Bihar Politics: पीएम मोदी का बिहार दौरा खत्म हो गया है. रोहतास में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री वापस लौट गए. अब तेजस्वी यादव ने कुछ मुद्दों पर पीएम की चुप्पी पर सवाल उठा दिया है.

Bihar Politics
तेजस्वी ने मांगा जवाब
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय दौरा आज खत्म हो गया। 29 मई को पीएम मोदी ने पटना में रोड़ शो के साथ साथ कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए जबकि 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री ने करीब 50 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी का दौरा खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने एनडीए की सरकार से पिछले 20 साल के शासनकाल का हिसाब मांग दिया है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “बिहार में 20 वर्षों की एनडीए सरकार द्वारा दिया हुआ रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी, गरीबी और पलायन है। नीति आयोग के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में बिहार सबसे फिसड्डी है। विधि व्यवस्था सबसे बदतर है। बिहार की प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश देश में सबसे कम है”।


तेजस्वी ने आगे लिखा, “विकास और प्रगति के अधिकांश मानकों में देश में बिहार सबसे नीचे है लेकिन बिहार की 20 वर्षों की NDA सरकार और 11 वर्षों की केंद्र सरकार जनहित के इन ज्वलंत मुद्दों पर कभी चर्चा ही नहीं करती और ना ही करना चाहती है”।


तेजस्वी अंत में लिखते हैं कि, “प्रधानमंत्री जी केवल चुनावी वर्ष में बिहार का दौरा कर 2015 से चलती आ रही परियोजनाओं एवं घोषणाओं का अनेकों बार शिलान्यास और उद्घाटन कर उसी को बारंबार दोहराते रहते है। 2015 से यही सिलसिला चलता आ रहा है। प्रधानमंत्री जी, यह बिहार है, बिहारी इस तरह के झाँसे में नहीं आते! वो अच्छे से जानते है कि कौन कितना झूठ बोल रहा है?”

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें