ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं

Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शिमला प्रवास के दौरान अचानक बिगड़ गई। उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां हालत स्थिर होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Sonia Gandhi Admitted
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि शुरुआती जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही थी। उन्हें विशेष वीआईपी वार्ड में रखा गया और सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर को अलर्ट मोड पर रखा गया।


सोनिया गांधी 2 जून को अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला आई थीं और छराबड़ा स्थित प्रियंका के निवास पर रुकी हुई थीं। वह हर वर्ष गर्मियों में हिमाचल के शांत वातावरण में कुछ दिन बिताने आती हैं। इस बार भी वह निजी प्रवास पर थीं, लेकिन शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।


सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी की एमआरआई सहित अन्य आवश्यक मेडिकल जांच की गईं। रिपोर्ट्स आने के बाद ही आगे की चिकित्सकीय दिशा तय की जाएगी। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह अस्पताल से लौट चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें