ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

शिवसेना विधायक के विवादित बोल: कहा- राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को दूंगा 11 लाख का इनाम

DESK: महाराष्ट्र में शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। शिवसेना विधायक ने कहा है कि जो कोई भी राहुल गांधी की जीभ काटकर लाएगा उसे

शिवसेना विधायक के विवादित बोल: कहा- राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को दूंगा 11 लाख का इनाम
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: महाराष्ट्र में शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। शिवसेना विधायक ने कहा है कि जो कोई भी राहुल गांधी की जीभ काटकर लाएगा उसे 11 लाख रुपए बतौर इनाम के तौर पर दिए जाएंगे।


शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि संविधान खतरे में है। झूठी बयानबाजी कर लोगों का वोट हासिस किया और आज आरक्षण को खत्म करने की बात कह रहे हैं। कल तक दूसरों पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी आज खुद दलित, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण खत्म करने का बात कह रहे हैं।


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो ये भाषा बोली है कि आरक्षण खत्म करेंगे, मैं कहता हूं कि जो राहुल की जीभ काटेगा मैं उसे 11 लाख दूंगा। राहुल गांधी के मन की बात जुबान पर आ गई है और कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस पिछड़ों, आदिवासियों और अन्य लोगों का सौ फीसद आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।


शिवसेना एमएलए ने यह भी कहा कि उनका बयान कोई प्रसिद्दी पाने के लिए नहीं है, बल्कि पिछड़ों और ओबीसी की दुर्दशा देख रहे हैं। हमें उस समाज को अपने साथ लाने की जरुरत है और उनके दुखों को देखते हुए ही इस तरह का बयान दिया है। बता दें कि अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों को लेकर देश की सियासत गर्म है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को सबसे बड़ा आतंकवादी करार दिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें