ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Politics: VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महिलाओं से की सीधी बात, छातापुर में की परिवर्तन की अपील

Bihar Politics: सुपौल के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हृदय नगर में रविवार को एक विशेष जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विकासशील इंसान पार्टी (वीआ

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: सुपौल के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हृदय नगर में रविवार को एक विशेष जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना तथा आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में जनमत तैयार करना था।


जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान संजीव मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं तथा आम जनता को संबोधित करते हुए छातापुर विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि "आज छातापुर विधानसभा क्षेत्र पूर्णतः नेता विहीन हो चुका है। जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है, और सरकार से जुड़े कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है।


संजीव मिश्रा ने क्षेत्रीय प्रशासन और लोक सेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जनता के समक्ष ठोस उदाहरण रखते हुए कहा कि, आधार कार्ड बनवाने से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ पाने तक, हर जगह 'जीओ टैग' के नाम पर आम जनता से दो हजार की घूस ली जा रही है। यह जनहित में एक गंभीर अपराध है, और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


उन्होंने हृदय नगर पंचायत के वार्ड संख्या -10, पासवान टोला की दुर्दशा पर भी रोष व्यक्त किया, जहां आज़ादी के 78 वर्षों बाद भी सड़क निर्माण नहीं हो सका है, जबकि स्थानीय विधायक द्वारा दो बार इसका शिलान्यास भी किया जा चुका है। उन्होंने इसे "प्रशासनिक विफलता और राजनीतिक दिखावा" करार दिया।


अपने संबोधन में संजीव मिश्रा ने जोर देते हुए कहा कि, "विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) जाति, धर्म, मज़हब से ऊपर उठकर सभी वर्गों – खासकर छात्रों, युवाओं और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों – की आवाज़ बनने का कार्य कर रही है। यह पार्टी उनके हक और अधिकारों की लड़ाई सड़कों से सदन तक लड़ेगी।"


उन्होंने छातापुर की जनता से अपील की कि अब वक्त आ गया है जब उन्हें बदलाव की ओर कदम बढ़ाना होगा और एक ऐसा नेतृत्व चुनना होगा जो वास्तव में उनकी समस्याओं को समझे और समाधान दे सके। इस जनसंवाद कार्यक्रम में वीआईपी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से: विकास कुमार (प्रवक्ता, छातापुर विधानसभा), अभिषेक पाठक (छात्र नेता), पप्पू झा, मिंटू झा, शंभु कुमार मुखिया (अध्यक्ष, छातापुर प्रखंड), संजय मुखिया (अध्यक्ष, बसंतपुर प्रखंड),  हरी मिश्रा,सरिता पासवान, विवेक कुमार, धीरज रंजन, राजेश हंसिया सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें