ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

खराब कानून व्यवस्था पर अब BJP ने खड़े किए सवाल, संजय जायसवाल बोले.. लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने में प्रशासन असफल

PATNA : लॉ एंड ऑर्डर कभी नीतीश कुमार के शासन की यूएसपी मानी जाती थी, लेकिन अब नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहे थे बिहार में कानून व्यवस्था धराशाई हो रही है. पुलिस प्रशासन का इकब

खराब कानून व्यवस्था पर अब BJP ने खड़े किए सवाल, संजय जायसवाल बोले.. लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने में प्रशासन असफल
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लॉ एंड ऑर्डर कभी नीतीश कुमार के शासन की यूएसपी मानी जाती थी, लेकिन अब नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहे थे बिहार में कानून व्यवस्था धराशाई हो रही है. पुलिस प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है और अपराधी हर दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पहले विपक्षी सवाल उठाया करता था लेकिन अब सत्ता में साझीदार बीजेपी ने भी इस पर चिंता जताने शुरू कर दी है.


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने खुद यह माना है कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति अच्छी नहीं है और अपराधियों से निपटने में पुलिस प्रशासन असफल साबित हो रहा है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष में सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति से सरकार को वाकिफ कराया है.


शिकायत करने पर थानेदार ने दी धमकी

संजय जायसवाल ने कहा कि रास्ते में सेमरा में जनता ने सड़क जाम किया था. उनसे मिलने पर पता चला कि सेमरा में आए दिन चोरी हो रही है और आज जब गांव वालों ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल हुआ. तुरकौलिया थाना प्रभारी को फोन किया गया तो उल्टे में वह गांव वालों को धमकाने लगा कि हम आएंगे तो तुम ही लोगों को गिरफ्तार करेंगे. पूर्वी चंपारण के थानों में बहुत अव्यवस्था हो गई है. रक्सौल से लेकर मोतिहारी तक लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं और मोतिहारी पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में अक्षम सिद्ध हो रहा है. रक्सौल हत्याकांड के बारे में भी मैंने बात किया था नतीजा अभी तक नहीं निकला. मैं आज स्वयं डीजीपी से मिलकर पूर्वी चंपारण जिले के कानून व्यवस्था के बारे में बात करूंगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें