ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने पटना अदालतगंज में महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया और नारी शक्ति के सशक्तिकरण पर जोर दिया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

पटना अदालतगंज पहुंचे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हजारों महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जननी की पूजा सबको करनी चाहिए। नारी शक्ति को समृद्ध करने के लिए सबको मिलकर काम करना है।


रोहित कुमार सिंह ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर पटना के अदालतगंज में माताओं और बहनों के बीच हमलोगों ने साड़ी वितरण के रूप में सेवा कार्य किया है। देश की नारी शक्ति को सशक्त करना हमारी जिम्मेवारी है। नारी जननी है और नारी से ही हमरा अस्तित्व है।


उन्होंने कहा कि नारी जितनी शक्तिशाली होगी हम उतने ही मजबूत होंगे। भारतीय संस्कृति में नारी का दर्जा सर्वोच्च है। भारत के देवी देवता तक के नाम में पहले नारी शक्ति का नाम लिया जाता है और यही हमारी सभ्यता संस्कृति रही है। रोहित ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी सबल हुई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें