ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Politics: ‘बिहार की सत्ता में लालू परिवार की कभी नहीं होगी वापसी’ बाबा साहेब के अपमान पर बोले रोहित कुमार सिंह

Bihar Politics: बर्थ डे पार्टी के दौरान लालू प्रसाद द्वारा बाबा साहेब के अपमान करने के मामले ने तूल पकड़ दिया है। युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने लालू यादव पर बड़ा हमला बोला

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बर्थ डे पार्टी के दौरान लालू प्रसाद द्वारा बाबा साहेब के अपमान करने के मामले ने तूल पकड़ दिया है। युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने लालू यादव पर बड़ा हमला बोला है। रोहित ने कहा कि लालू यादव सामंती मानसिकता के व्यक्ति हैं। अब कभी बिहार की सत्ता में लालू परिवार नहीं आएगा।


रोहित कुमार सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जिस प्रकार बाबा साहेब का अपमान किया है। उनकी तस्वीर को लेकर प्रणाम नहीं किया और अपने पैरों को तस्वीर के पास फैलाकर अपमान किया इसके लिए बिहार की जनता और देश का वंचित वर्ग कभी लालू यादव को माफ नहीं करेगा।


उन्होंने कहा कि अगर बाबा साहेब नहीं होते तो बेजुबानों को जुबान, वंचितों का अस्तित्व, पिछड़ा और दलित वर्ग के कल्याण का मार्ग कभी प्रशस्त नहीं होता। इसके लिए लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और आरजेडी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपनी राजनीतिक नौटंकी बंद करें।


युवा चेतना प्रमुख ने कहा कि पति-पत्नी के 15 वर्ष के कार्यकाल में बिहार के वंचित और पिछड़ा वर्ग के साथ साथ समाज के हर वर्ग को आपने प्रताड़ित किया और आज भी उसी प्रकार से सामंती मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। लालू और आरजेडी को बिहार की जनता कभी सत्ता में आने नहीं देगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें