Bihar Politics: बिहार में सियासी उलटफेर के बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। रोहिणी ने कहा है कि पलायन रोकने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब खुद पलायन करने वाले हैं।
दरअसल, रोहिणी आचार्य ने एक्स पर तंज करते हुए लिखा, “विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री जी और उनके सहयोगी कहते थे "इस बार सरकार बनी तो बिहार से हो रहा पलायन रुक जाएगा".. विडंबना तो देखिए "पलायन रोकने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जी खुद ही बिहार से पलायित होने जा रहे हैं".
हमारे चाचा मुख्यमंत्री जी का हाल तो अब कुछ ऐसा है: पल्टासन की फितरत में, न कुर्सी बची, न आगे बचेगा करने के लिए कुछ काम, चाचा जी के हिस्से अब सिर्फ बचा है "जपना हरिनाम".
इससे पहले रोहिणी ने एक्स पर लिखा था, “चाचा जी... कहाँ विलुप्त हो गयी दूसरों के संदर्भ में कही गयी आपकी परिवारवाद वाली थोंथी दलील व् बेतुकी थ्योरी ?.. आपकी कथनी और करनी में हमेशा बड़ा फर्क रहा है .. सच कहूँ तो आप राजनीतिक व् वैचारिक विरोधाभास की वो पराकाष्ठा रहे हैं , जिस पर सटीक बैठती है , ये कहावत " पर उपदेश कुशल बहुतेरे ".
वैसे निशांत को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं... राजनीति में स्वागत है निशांत का इस उम्मीद के साथ कि निशांत आपकी तरह कुर्सी से चिपके रहने की राजनीति के इतर जनसरोकार की राजनीति करेंगे और फासीवादी भाजपा के आगे आपकी तरह कभी मजबूर, लाचार और बेबस नहीं दिखेंगे”.


