ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Election 2025: इस बार भी लालू यादव ही करेंगे उम्मीदवारों का चयन, बांटेंगे पार्टी का सिंबल, RJD संसदीय दल की बैठक में फैसला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजद ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी सुप्रीमो लालू यादव को सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के केंद्रीय संसदीय दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव के लिए सीटों और उम्मीदवारों का चयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ही करेंगे।


यह फैसला शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में आयोजित राजद की राज्य और केंद्रीय संसदीय दल की बैठकों में लिया गया। बैठक का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर किया गया था।


बैठक के पहले चरण में राज्य संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी यादव ने भाग लिया। इसके बाद केंद्रीय संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें लालू यादव भी मौजूद रहे। राज्य संसदीय दल ने लालू यादव को सीट और उम्मीदवार तय करने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया।


इस प्रस्ताव को बाद में केंद्रीय संसदीय दल ने भी मंजूरी दे दी। इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनानी है। संसदीय दल के सभी सदस्यों ने इस लक्ष्य को लेकर संकल्प भी पारित किया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें