ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

RJD का अमित शाह पर हमला, कहा- बिहार आकर स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा दी

PATNA : बिहार के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा क्योंकि कल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे थे। इसको लेकर जेडीयू और बीजेपी के नेताओं में ख़ुशी की लहर देखी गई तो वहीं, आरजेड

RJD का अमित शाह पर हमला, कहा- बिहार आकर स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा दी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा क्योंकि कल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे थे। इसको लेकर जेडीयू और बीजेपी के नेताओं में ख़ुशी की लहर देखी गई तो वहीं, आरजेडी (RJD) ने अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है। RJD ने शाह के पटना आगमन के बाद कहा है, जगत और अमित ने पटना में स्वच्छ भारत अभियान की ऐसी धज्जियाँ उड़ाई कि हज़ारों खाने की भरी प्लेट सड़कों पर बदबू फैला रही है। आरजेडी ने तंज कसते हुए कहा कि इनका क्या है ये तो बिल पर बापू का चश्मा छाप कर स्वच्छ भारत के नाम पर टैक्स वसूलेंगे।



राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलै है। आरजेडी ने लिखा है, देख रहे हो ना विनोद, पटना में दो दिन के आयोजन में फूल वाली पार्टी ने कितने करोड़ों फूंक दिए? एक ठेले वाला बोल रहा था, गरीब राज्य में अधर्मी हराम का पैसा उड़ा रहे है। CBI, ED इनके पास नहीं जायेगा क्योंकि ई तो विपक्ष के लिए है ना? देख रहे हो ना विनोद जगत और अमित ने पटना में स्वच्छ भारत अभियान की ऐसी धज्जियाँ उड़ाई कि हज़ारों खाने की भरी प्लेट सड़कों पर बदबू फैला रही है। इतना कूड़ा फैलाया कि साफ़ करने में हफ़्तों लगेंगे। इनका क्या है ये तो बिल पर बापू का चश्मा छाप कर स्वच्छ भारत के नाम पर टैक्स वसूलेंगे।



आपको बता दें, अमित शाह के पटना आने के पहले से ही आरजेडी ने हमला शुरू कर दिया था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था, बीजेपी के कई दिग्गज नेता पहले भी आये हैं। इससे बिहार को कोई फायदा हुआ है क्या ? उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि हर पार्टी चुनाव की तैयारी करती है और बीजेपी भी वही कर रही है। लेकिन, जहां तक अमित शाह के आने से बिहार में कोई सियासी बदलाव की बात है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री पहले भी बिहार आ चुके हैं और बिहार में आज भी स्थिति वैसी है। किसी के आने-जाने इस कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें