ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Rahul Gandhi Bihar Visit: राहुल गांधी ने दशरथ मांझी के परिजनों से की मुलाकात, 'माउंटेन मैन' के बेटे ने विधानसभा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा!

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गया जिले के दशरथ नगर और गहलौर गांव का दौरा किया। उन्होंने 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के परिजनों से मुलाकात की और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Rahul Gandhi Bihar Visit
'माउंटेन मैन' को नमन
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को बिहार के गया जिले के दशरथ नगर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया।


राहुल गांधी ने मांझी परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की और उनके साथ बैठकर नारियल पानी भी पिया। बातचीत के दौरान परिजनों ने अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी दी और सहायता की अपील की। सूत्रों के अनुसार, भागीरथ मांझी ने राहुल गांधी के समक्ष बोधगया विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई।


इसके बाद राहुल गांधी गहलौर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दशरथ मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांव में उनके आगमन पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वे भागीरथ मांझी को साथ लेकर राजगीर में होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

रिपोर्ट: नितम राज, गया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें