ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 केस दर्ज, AAP ने पूछे तीखे सवाल

DELHI: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोदी विरोधी नाले लिखे पोस्टर को दिल्ली के विभिन्न इलाकों म

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 केस दर्ज, AAP ने पूछे तीखे सवाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोदी विरोधी नाले लिखे पोस्टर को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में लगाया गया है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में अबतक 6 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस के इस एक्शन को लेकर आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी से तीखे सवाल पूछे हैं।


जानकारी के मुताबिक फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि किसके कहने पर पूरे दिल्ली में इन पोस्टर को लगाया गया है और उसका क्या मकसद है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कहीं आम आदमी पार्टी या अन्य किसी दल का हाथ तो नहीं है। इस मामले में गिरफ्तार 6 लोगों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।


दिल्ली पुलिस के स्‍पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक के मुताबिक प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और प्रॉपर्टी एक्ट के तहत सभी केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकले एक वैन को इंटरसेप्‍ट किया। इस दौरान कुछ पोस्टर पकड़े गए हैं और गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस का पूरा शक है कि ये पोस्टर्स किसी राजनीतिक दल के द्वारा ही लगाए गए हैं। जान बूझकर न पोस्टर्स पर प्रिंटिंग प्रेस के डिटेल्स नहीं डाले गए हैं, इसका सिर्फ एक ही मकसद हो सकता है कि पुलिस इनके पास नहीं पहुंच सके।


उधर, आपत्तिजनक पोस्टर्स के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी से सवाल पूछा है। आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्यूटर हैंडल से लिखा गया कि, “मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है!! इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 FIR कर दी? पीएम मोदी शायद आपको पता नहीं है पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर क्यों?”


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें