ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Politics: चुनावी साल में पीएम मोदी ने बिहार के लिए खोला खजाना, एक लाख लोगों के खाते में आएंगे इतने करोड़

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना खजाना खोल दिया है. पीएम मोदी 20 जून को सीवान में 1 लाख से अधिक लोगों को पीएम आवास की पहली किस्त खाते में ट्रांसफर करेंगे.

Bihar Politics
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। उनका 20 जून को सीवान के पचरुखी प्रखंड में जनसभा आयोजित करने का कार्यक्रम तय है। इस दौरान वे राज्य के शहरी क्षेत्रों के 1 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 1011 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को करीब 60,000 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से दी जाएगी।


दरअसल, बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, और इसके मद्देनज़र केंद्र सरकार राज्य पर विशेष ध्यान दे रही है। पीएम मोदी हाल के दिनों में राज्य के लगातार दौरे कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक रैली को संबोधित किया था, जहां उन्होंने करीब 50,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।


प्रधानमंत्री एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं और सीवान के पचरूखी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री राज्य के शहरी क्षेत्रों के 1 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 1011 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे।


नगर विकास विभाग के अनुसार, लाभुकों के आवेदन का सत्यापन पूरा कर लिया गया है और राशि भेजने की स्वीकृति मिल चुकी है। विभाग ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। पीएम मोदी सीवान से नगर विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की भी सौगात देंगे। 


इसमें बिहार के 22 शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण शामिल है। साथ ही 13 शहरों में जल आपूर्ति से संबंधित परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं की अनुमानित लागत 7170 करोड़ रुपये से अधिक है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें