ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Politics: पवन सिंह की बीजेपी में वापसी पर आया उपेंद्र कुशवाहा का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले RLM चीफ?

Bihar Politics: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की बीजेपी में वापसी पर RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पवन सिंह की घर वापसी से NDA को फायदा होगा और वोटों के विभाजन को इस बार रोका जाएगा।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की बीजेपी में फिर से वापसी हो चुकी है। पवन सिंह की बीजेपी में री-एंट्री में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो तथा राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने अहम भूमिका निभाई है। लोकसभा चुनाव में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोकी थी। पवन सिंह की घर वापसी पर उपेंद्र कुशवाहा का रिएक्शन आया है।


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो तथा राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि अभिनेता पवन सिंह के एनडीए में शामिल होने से NDA को निश्चित रूप से बहुत लाभ होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहां की पिछले लोकसभा चुनाव में वोटो का बंटवारा हो गया था और वोट विभाजन के कारण विपरीत परिणाम सामने आए थे। लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में हम लोग वोट का विभाजन रोक देंगे और सभी जगह एनडीए की जीत होगी।


उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए मजबूत रणनीति बना रही है और इस रणनीति के तहत यह तमाम वर्तमान गतिविधियां सामने आ रही है। उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि पवन सिंह के एनडीए में पुनः वापसी पर निश्चित रूप से एनडीए मजबूत होगा और वह हमेशा एनडीए की हक की बात करते है। वे एनडीए को मजबूत करने के पक्ष में काम करते हैं। ऐसे में शाहाबाद तथा मगध के क्षेत्र में एनडीए एक बार फिर से अपनी पकड़ को मजबूत करने जा रही है। 


बता दें कि सासाराम के वेदा में एक वर्कशॉप का उद्घाटन करने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कही। उपेंद्र कुशवाहा से कल भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने मुलाकात किया। उसके बाद खासकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। ऐसे में चर्चा है कि कुशवाहा तथा राजपूत वोटर की गोलबंदी इस चुनाव में देखने को मिल सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें