ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

यूपी वाले बनेंगे राज्यकर्मी और बिहारी बनेंगे राजमिस्त्री: तेजस्वी की वादाखिलाफी पर युवाओं का आक्रोश फूटा, ट्रेंड कर रहा #DomicileForBihari

PATNA: सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बिहार के युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा है. वहां #DomicileForBihari ट्रेंड कर रहा है. बिहार के युवाओं का आरोप है कि तेजस्वी यादव ने बेरोजगा

यूपी वाले बनेंगे राज्यकर्मी और बिहारी बनेंगे राजमिस्त्री: तेजस्वी की वादाखिलाफी पर युवाओं का आक्रोश फूटा, ट्रेंड कर रहा #DomicileForBihari
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बिहार के युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा है.  वहां #DomicileForBihari ट्रेंड कर रहा है. बिहार के युवाओं का आरोप है कि तेजस्वी यादव ने बेरोजगारों के साथ बड़ा धोखा कर दिया है. सत्ता में आने से पहले बिहारियों को नौकरी देने का ताबड़तोड़ एलान कर रहे थे, लेकिन सत्ता में आये तो नौकरी यूपी और झारखंड वाले ले गये. सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर लिखा जा रहा है- यूपी वाले बनेंगे राज्यकर्मी और बिहारी बनेंगे राजमिस्त्री. 


युवाओं का आक्रोश 

दरअसल नीतीश कुमार की सरकार ने इसी महीने बीपीएससी के जरिये 1 लाख 22 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की है. इसके बाद सबसे ज्यादा दावे तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी ने किया. तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनकी सरकार ने बिहार के बेरोजगारों को नौकरी देने का रिकार्ड बना दिया. लेकिन जब शिक्षक नियुक्ति की हकीकत सामने आयी तो युवाओं का आक्रोश भड़क उठा है.


दरअसल शिक्षक नियुक्ति में बड़े पैमाने पर बिहार से बाहर के लोगों को नौकरी मिली है. क्लास 1 से 5 तक के लिए हुई शिक्षक नियुक्ति में भारी तादाद में यूपी और झारखंड जैसे राज्यों के अभ्यर्थी चुने गये हैं. वहीं, शिक्षकों की नियुक्ति में 30 परसेंट से ज्यादा नियोजित शिक्षक चुने गये हैं. यानि बिहार के बेरोजगारों के हाथ 50 हजार नौकरी भी नहीं आयी. बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया के बीच में देश भर के अभ्यर्थियों को आवेदन करने की छूट दे दी. इसका नतीजा ये हुआ कि बिहार के युवाओं के हाथ से नौकरी निकल गयी.


तेजस्वी ने धोखा दिया

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवाओं की सबसे ज्यादा नाराजगी तेजस्वी यादव और राजद से है. दरअसल राजद ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये कहा था कि जब वह सरकार में आयेगी तो बिहार के सरकारी नौकरियों में 85 प्रतिशत पद इसी राज्य के लोगों के लिए आरक्षित कर दी जायेगी. बिहार विधानसभा से लेकर जनसभाओं में तेजस्वी यादव के भाषण सामने आ रहे हैं, जिसमें वे बिहारी युवाओं के लिए 85 प्रतिशत सीट रिजर्व करने का एलान कर रहे थे. युवाओं का आरोप है कि सत्ता में आते ही तेजस्वी यादव ने पलटी मार ली. 






इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें