ब्रेकिंग
बिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

सुशील मोदी को मिली नई जिम्मेदारी, विधान परिषद की आचार समिति के अध्यक्ष बने

PATNA : बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद सुशील मोदी साइडलाइन कर दिए गए। उन्हें डिप्टी सीएम की कुर्सी तो नहीं ही मिली साथ ही साथ कैबिनेट में भी एडजस्ट नहीं किया गया लेकिन अब ड

सुशील मोदी को मिली नई जिम्मेदारी, विधान परिषद की आचार समिति के अध्यक्ष बने
Santosh Singh
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद सुशील मोदी साइडलाइन कर दिए गए। उन्हें डिप्टी सीएम की कुर्सी तो नहीं ही मिली साथ ही साथ कैबिनेट में भी एडजस्ट नहीं किया गया लेकिन अब डिप्टी सीएम की कुर्सी जाने के बाद सुशील कुमार मोदी को विधान परिषद में नई जिम्मेदारी मिली है। सुशील कुमार मोदी विधान परिषद की आचार समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस आदेश पर मुहर लगा दी है। 


विधान परिषद की आचार समिति बेहद महत्वपूर्ण समिति मानी जाती है यह एक स्थायी समिति है और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इसका गठन किया गया था। परिषद से आने वाले सदस्यों के अनुशासन के साथ-साथ उनके आचार को लेकर यह समिति काम करती है। किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या आपत्तिजनक आचरण के मामले इसी समिति के पास पहुंचते हैं। 


सुशील कुमार मोदी के साथ-साथ जेडीयू के विधान पार्षद और पूर्व जल संसाधन मंत्री संजय झा को भी परिषद की एक महत्वपूर्ण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। संजय झा याचिका समिति के अध्यक्ष होंगे। इस संबंध में कार्यकारी सभापति ने आदेश जारी कर दिया है। संजय झा को भी इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें