ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

संजय जायसवाल का सीएम नीतीश पर हमला, कहा- नगर निकाय में आने वाले धन को लूटना चाहते थे मुख्यमंत्री

PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने के बाद बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री न

संजय जायसवाल का सीएम नीतीश पर हमला, कहा- नगर निकाय में आने वाले धन को लूटना चाहते थे मुख्यमंत्री
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने के बाद बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की मानसिकता चुनाव कराने की नहीं नगर निकाय मे आने वाले धन को लूटने की थी।



संजय जायसवाल ने ट्वीट कर कहा है, हमारे इलाके में एक शब्द चलता है 'गल थेथरही करना' नीतीश कुमार इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।पिछले साल से ही नगर विकास विभाग और एडवोकेट जनरल के कहने के बावजूद उन्होंने कोई चिंता नहीं की। निकाय चुनाव का सबसे आसान तरीका मध्य प्रदेश की तरह विधानसभा में एक संकल्प लाकर, आरक्षण के अधिकार का कागज बनाकर चुनाव कराना था। जब मानसिकता चुनाव कराने के बजाए नगर निकाय मे आने वाले धन को लूटने की हो, तब चुनाव जितना देर हो सके, उसी में तो फायदा है। 



जायसवाल ने आगे कहा है कि हाई कोर्ट द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में दिए गए निर्णय के खिलाफ नीतीश कुमार सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। भाई वाह! अपनी गलती न मानते हुए अभी भी आरक्षण सुप्रीम कोर्ट के नियमानुकूल लागू करने के बजाए मानसिकता केवल लटकाने, अटकाने और भटकाने की है। कल गांधी मैदान मे मुख्य अतिथि के आते ही सत्तर फुट का रावण भी धाराशाही हो गया क्योंकि उसने देखा कि उससे भी ज्यादा अभिमानी व्यक्ति सामने खड़ा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें