ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Bihar Crime News: पटना के जक्कनपुर में डॉक्टर अभिषेक सिंह से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. आरोपी ने पैसे नहीं देने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज रंगदारी का मामला सामने आया है। मीठापुर स्थित जन चिकित्सा हॉस्पिटल के डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।


पीड़ित डॉक्टर अभिषेक सिंह ने जक्कनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2026 की रात लगभग 8:52 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और खुद को दबंग बताते हुए रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।


डॉक्टर ने बताया कि कॉल काटने के बाद भी उसी नंबर से लगातार कॉल आते रहे, लेकिन उन्होंने दोबारा रिसीव नहीं किया। आवेदन में उस मोबाइल नंबर का जिक्र किया गया है जिससे धमकी दी गई।


डॉक्टर अभिषेक सिंह ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, जक्कनपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें