ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

पटना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दबंगई: युवक को बेरहमी से पीटा, नाराज परिजनों ने घर पर बोल दिया हमला; गाड़ियों में की जमकर तोड़फोड़

PATNA: पटना में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की दबंगई सामने आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन द्वारा एक युवक की पिटाई से नाराज युवक के परिजनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर पर हमला

पटना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दबंगई: युवक को बेरहमी से पीटा, नाराज परिजनों ने घर पर बोल दिया हमला; गाड़ियों में की जमकर तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की दबंगई सामने आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन द्वारा एक युवक की पिटाई से नाराज युवक के परिजनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर पर हमला बोल दिया और दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हमलावरों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। देर रात तक हाई वोल्टेड ड्रामा चलता रहा।


दीघा थाना क्षेत्र स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन के घर कुछ लोगों ने देर रात हमला बोल दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन ने एक लड़के की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद लड़के के घरवालो ने शशि रंजन के घर हर हमला बोल दिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।


दरअसल, शनिवार की शाम करीब आठ बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि रंजन ने एक युवक की पिटाई कर दी थी। पिटाई से नाराज युवक के परिजनों और उनके सहयोगियों ने शशि रंजन के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें