ब्रेकिंग
जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

पाकिस्तान जाना चाहते हैं RJD सांसद मनोज झा, केंद्र सरकार ने नहीं दी इजाज़त

PATNA: आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज झा पाकिस्तान यात्रा पर जाना चाहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार से इसकी इजाज़त नहीं मिली है। मनोज झा को अक्टूबर में ही अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते ला

पाकिस्तान जाना चाहते हैं RJD सांसद मनोज झा, केंद्र सरकार ने नहीं दी इजाज़त
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज झा पाकिस्तान यात्रा पर जाना चाहते हैं, लेकिन केंद्र सरकार से इसकी इजाज़त नहीं मिली है। मनोज झा को अक्टूबर में ही अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर जाना था। दरअसल, उन्हें मानवाधिकार कार्यकर्ता आसमा जहांगीर की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन केंद्र सरकार ने इंकार कर दिया है। 



इसकी जानकारी खुद सांसद मनोज झा ने दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी प्रस्तावित पाकिस्तान यात्रा को केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी। 23 अक्टूबर को लाहौर में आसमां जहांगीर की याद में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ‘लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में राजनीतिक दलों की भूमिका’ को संबोधित करने जाना था। यह यात्रा उन्हें लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ाई में भारतीय राजनीतिक दलों की महान परंपरा को रेखांकित करने का मौका देती। 



मनोझ जा ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान यात्रा पर जाने के लिए गृह मंत्रालय से विदेशी अनुदान (नियमन) अधिनियम संबंधी स्वीकृति मिल गई, लेकिन विदेश मंत्रालय में पेंच फंस गया और उन्हें राजनीतिक मंजूरी नहीं मिल पाई। झा ने कहा कि 20 अक्टूबर को उन्हें वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाना था जबकि 24 अक्टूबर को वह वहां से लौट जाते।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें