ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में घरेलू गैस के विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

Bihar Crime News
सिलेंडर के लिए हत्या
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में घरेलू गैस की किल्लत एक बड़ी घटना की वजह बन गई, जहां 21 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।


मृतका की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा वार्ड-9 निवासी राजा चौधरी की पत्नी लक्ष्मी देवी (21) के रूप में हुई है। वह 8 माह की गर्भवती थी। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी देवी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत शिहरवा घाट निवासी भूखों चौधरी की बेटी के रूप में हुई थी। उसे एक 3 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार भी है।


परिजनों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से घर में गैस नहीं होने के कारण खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहा था। इस दौरान लक्ष्मी ने अपनी बहन को फोन कर मायके से गैस भरवाने के लिए पैसे भी मंगवाए थे, लेकिन इसके बावजूद गैस नहीं भरवाया गया।


बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम पति राजा चौधरी दुकान से समोसा लाकर पत्नी को दिया और कुछ देर बाद लौटने पर लक्ष्मी को जमीन पर गिरा पाया। इसके बाद आनन-फानन में उसे वीरपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। राजा चौधरी मजदूरी कर टेंट-पंडाल लगाने का काम करता है, जबकि उसकी मां हीरा देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। बताया जा रहा है कि राजा अपनी मां से अलग रह रहा था।


मृतका के पिता भूखों चौधरी ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर पति पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि लगातार हो रहे विवाद के बीच लक्ष्मी की पीट-पीटकर हत्या की गई है। वहीं आरोपी की मां हीरा देवी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि लक्ष्मी की मौत घर में चौकी से गिरने के कारण हुई है। उन्होंने मारपीट या हत्या की बात को पूरी तरह खारिज किया है।


घटना के संबंध में वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें