ब्रेकिंग
जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाए जाने की चर्चा पर बोले तेजप्रताप... लालूजी प्रधानमंत्री बनेंगे

PATNA : आज सुबह से ही इस बात की चर्चा जोरशोर से हो रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र का रुख करने वाले हैं। नीतीश कुमार को देश का अगला राष्ट्रपति बनाए जाने की च

नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाए जाने की चर्चा पर बोले तेजप्रताप... लालूजी प्रधानमंत्री बनेंगे
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आज सुबह से ही इस बात की चर्चा जोरशोर से हो रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र का रुख करने वाले हैं। नीतीश कुमार को देश का अगला राष्ट्रपति बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जुलाई महीने में खत्म हो रहा है और इसी बीच नीतीश कुमार की उम्मीदवारी को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गयी है। इस चर्चा के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप का बयान सामने आया है। नीतीश कुमार के राष्ट्रपति बनाए जाने की चर्चा पर तेजप्रताप कहते हैं कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि देखिए क्या हो सकता है और क्या नहीं यह तो बात की बात है लेकिन हम कहेंगे कि पहले बिहार को सुधार दें तो यह सबसे बड़ी बात होगी। बिहार का नौजवान बेरोजगार है और रोजगार की तलाश में सड़कों पर भटकने को विवश हैं। पहले बिहार को ठीक से चलाइए फिर राष्ट्रपति बनते रहिएगा।


तेजप्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद के योग्य नहीं हैं। जिस पर हत्या का आरोप है वैसे लोग राष्ट्रपति बने यह उचित नहीं होगा। 


तेजप्रताप ने कहा कि बिहार में हुए सृजन घोटाला के आरोपी अब तक क्यों नहीं पकड़े गये। केंद्र में सरकार है जैसे ही सरकार जाएगी उन पर कार्रवाई शुरु हो जाएगी। तेजप्रताप ने यह भी कह दिया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार जाने वाली है।      




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें