ब्रेकिंग
अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश

जीजा साधु ने साले चिराग को दी नसीहत, नीतीश के पेट में दांत है... ज्यादा बोलियेगा तो सांसद क्या सरपंच भी बनना मुश्किल होगा

PATNA : नीतीश सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को उनके जीजा साधु पासवान ने नसीहत दी है। साधु पासवान ने अपने साले चिराग को नसीहत देते हुए

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान को उनके जीजा साधु पासवान ने नसीहत दी है। साधु पासवान ने अपने साले चिराग को नसीहत देते हुए कहा है कि ओवर एक्टिंग में ज्यादा बयान बाजी कहीं उनके लिए नुकसानदेह साबित ना हो जाए। साधु पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार के पेट में दांत है और ज्यादा बयानबाजी करना चिराग पासवान को भारी पड़ सकता है।


साधु पासवान आरजेडी के नेता है और वह अपने ससुराल के खिलाफ पिछले लोकसभा चुनावों में मोर्चा खोल चुके हैं। इस बार साधु ने चिराग पासवान के लिए नसीहत की पूरी लिस्ट जारी की है। साधु पासवान ने कहा है कि बिहार एनडीए में चिराग पासवान की पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है लेकिन बावजूद इसके चिराग ओवर एक्टिंग में बयान देते फिर रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि चिराग पासवान सांसद की बजाय सरपंच भी ना बन पाए।


बता दें कि एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान ने इन दिनों बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा ही खोल रखा है। चिराग पासवान बार-बार नीतीश सरकार की योजनाओं की खामियां गिना रहे हैं। अभी ताजातरीन मामले की बात करें तो कोराना के अलर्ट के बीच उन्होनें बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर ही सवाल खड़े किए थे। उन्होनें कहा था कि बिहार के अस्पतालों में बीपी नापने की छोटी सी मशीन तक तो है नहीं फिर क्या खाक इलाज होगा। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें