ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

JDU नेताओं ने गिराया राजनीति का स्तर, चिराग बोले- पॉलिटिक्स छोड़कर दे रहे व्यक्तिगत बयान

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कल दूसरे चरण का मतदान होना है. लेकिन अभी भी नेताओं का एक-दूसरे पर हमलावर होने का सिलसिला जारी है. इधर एनडीए से अलग हुए लोजपा के राष्ट्रीय अ

 JDU नेताओं ने गिराया राजनीति का स्तर, चिराग बोले- पॉलिटिक्स छोड़कर दे रहे व्यक्तिगत बयान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कल दूसरे चरण का मतदान होना है. लेकिन अभी भी नेताओं का एक-दूसरे पर हमलावर होने का सिलसिला जारी है. इधर एनडीए से अलग हुए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के तेवर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर काफी तीखे बने हुए हैं. आज चिराग ने नीतीश के नाम दो पन्नों का पत्र जारी कर दिया है. 


पत्र में चिराग ने उस वीडियो का जिक्र किया है जिसमें चिराग 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट'  के विजन डॉक्यूमेंट के लिए ऐड शूट कर रहे थे. वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था. इस पर चिराग ने JDU नेताओं पर आरोप लगाते हुए लिखा कि उनके नेता उस वीडियो का गलत अर्थ निकालकर जान बूझकर उनकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.  चिराग ने लिखा कि नेताओं के इस रवैये से उन्हें और उनके परिवार को काफी ठेस पहुंची है. 


अपने पत्र के जरिये उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए जनता को पिछले पांच सालों का हिसाब देने के लिए कहा.  चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं ने राजनीतिक स्तर को काफी गिरा दिया है और अब बात राजनीति से हटकर उनके निजी जीवन तक पहुंचने लगी है, जो कहीं से भी ठीक नहीं है. 


चिराग ने नीतीश को खुली चुनौती देते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री अब कमजोर पड़ने लगें हैं इसलिए अब खुद भी निजी हमले करने लगे हैं. चिराग ने लिखा कि नीतीश जब चाहें विकास के मुद्दे पर उनसे बहस कर सकते हैं लेकिन आज बिहार की जो बदहाली है उसे लेकर वो जनता के बीच जाकर हमेशा उनपर सवाल खड़े करते रहेंगे.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें