ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

कोरोना क्राइसिस के बीच पहली बार अवतरित हुए तेजस्वी, महामारी के बीच राजनीति पर उतरे

PATNA : कोरोना क्राइसिस के बीच अब तक आउट ऑफ फ्रेम दिख रहे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अचानक से आधी रात को अवतरित हुए हैं। देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू होते हैं तेजस्व

कोरोना क्राइसिस के बीच पहली बार अवतरित हुए तेजस्वी,  महामारी के बीच राजनीति पर उतरे
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना क्राइसिस के बीच अब तक आउट ऑफ फ्रेम दिख रहे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अचानक से आधी रात को अवतरित हुए हैं। देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू होते हैं तेजस्वी यादव ने अपना वीडियो जारी कर महामारी पर राजनीति की शुरुआत कर दी है। तेजस्वी यादव ने 20 सेकंड और 16 सेकंड के दो वीडियो जारी किए हैं जिसमें वह कोरोना महामारी फैलाने का ठीकरा अमीरों के माथे को रहे हैं। 


तेजस्वी यादव लॉकडाउन शुरू होने के पहले ही बिहार से बाहर चले गए थे और फिलहाल वह कहां है इसका कोई अता पता नहीं है। फेसबुक ट्विटर के जरिए लगातार बिहारियों तक अपनी पहल से पहुंच रही मदद की जानकारी साझा करते रहे हैं लेकिन उन्होंने अब तक कोई वीडियो संदेश जारी नहीं किया था। अब तेजस्वी वीडियो संदेश के जरिए सामने आए भी हैं तो राजनीति के साथ। तेजस्वी यादव ने कहा है कि कोरोना जैसी बीमारी हवाई जहाज वाले लेकर आए हैं और भुगतना पैदल चलने वाले लोगों को पड़ रहा है। पासपोर्ट वाले लोग इसे लेकर आए और इसका खामियाजा बीपीएल राशन कार्ड वाले भुगत रहे हैं। तेजस्वी ने देश में कोरोना महामारी फैलाने का ठीकरा अमीरों के ऊपर फोड़ते हुए कहा है कि अमीरों की शान और शौकत के कारण बीमारी का हर्जाना बेचारे करोड़ों गरीब लोग भुगत रहे हैं। महामारी के बीच तेजस्वी की कोशिश अमीर-गरीब की बात कर अपना वोट बैंक साधने की नज़र आ रही है।  


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आधी रात के वक्त जो वीडियो साझा किया है उसमें वह हाथ जोड़कर सरकारों से विनती करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी ने कहा है कि अगर सरकार सोचती हैं कि गरीबों के खाते में महज 500 रुपये डालकर या उन्हें मुट्ठी भर दाल चावल का लालच देकर बहला लेगी तो यह गलत है। मैं सरकारों से प्रार्थना कर रहा हूं की कोरोना से कोई मरे ना मरे लेकिन करोड़ों गरीब लोग घर में भूखे मर जाएंगे। इसलिए सरकार को गरीबों के घरों में राशन भिजवाना चाहिए। तेजस्वी ने जिस तरह से कोरोना महामारी के बीच अपनी राय पहली बार वीडियो संदेश के जरिए जारी रखी है उसके बाद यह तय माना जा रहा है कि इस मामले पर आगे सियासत तेज होगी।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें