ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

बिहार सरकार के अधिकारी ने चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी नौकरी, इस बाहुबली के इलाके से लड़ सकते हैं चुनाव

PATNA : उत्तर प्रदेश में अगले साल विधासनभा चुनाव होने हैं. देश भर के लोगों की नज़र इसपर टिकी है कि यूपी में आखिर किसके सर ताज सजेगा. इसकी सुगबुगाहट अब बिहार में भी देखने को मिल

बिहार सरकार के अधिकारी ने चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी नौकरी, इस बाहुबली के इलाके से लड़ सकते हैं चुनाव
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : उत्तर प्रदेश में अगले साल विधासनभा चुनाव होने हैं. देश भर के लोगों की नज़र इसपर टिकी है कि यूपी में आखिर किसके सर ताज सजेगा. इसकी सुगबुगाहट अब बिहार में भी देखने को मिल रही है. बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी ने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी है. अधिकारी ने सरकारी सेवा से मुक्‍त करने का अनुरोध पत्र दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. 


दरअसल,  बक्‍सर जिले के सदर प्रखंड के अलावा सारण जिले के मशरख में भी बतौर प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पोस्टेड रहे मनोज ने अपनी नौकरी छोड़कर उत्‍तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाने का मन बना लिया है. मनोज मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के ही गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. वे गाजीपुर जिले के अंतर्गत मोहम्‍मदाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में काफी एक्टिव नज़र आ रहे हैं. 


मनोज ने सारण में पदस्‍थापना के समय ही सरकारी सेवा से मुक्‍त करने का अनुरोध पत्र दे दिया था. मिली जानकारी के अनुसार, उनका स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन स्‍वीकार कर लिया गया है. गाजीपुर के जोग गांव के मूल निवासी मनोज बक्सर में तीन साल पदस्थापित रहे और सक्रिय पदाधिकारी के रूप में पहचान बनाई. बक्सर में गंगा दशहरा पर भव्य गंगा आरती का आयोजन उन्होंने ही शुरू किया. अभी बक्सर की अंचलाधिकारी प्रियंका राय उन्हीं की छोटी बहन हैं. 


मनोज राय ने बताया कि अंतिम पोस्टिंग छपरा के मशरख में रहने के दौरान ही उन्होंने सरकारी सेवा से मुक्त करने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ने के दौरान वे विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और संघ के भी कई पदों पर रहे. सरकारी सेवा से वे राजनीति में जाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने त्यागपत्र दिया है. 


बता दें कि जिस विधानसभा क्षेत्र मोहम्‍मदाबाद से चुनाव लड़ने में मनोज दिलचस्पी दिखा रहे हैं, ये बाहुबली मुख्‍तार अंसारी के प्रभाव का इलाका है. यहां फिलहाल भाजपा की अलका राय विधायक हैं. उनके पति कृष्‍णानंद राय की हत्‍या विधायक रहते कर दी गई थी. इसमें मुख्‍तार का नाम आया था. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें