ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन

बिहार में नगर निकाय चुनाव की उल्टी गिनती, 230 वार्डों के गठन का काम हुआ पूरा

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू है। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रदेश में अबतक 230 नगर निकायों में वार्ड गठन की प्रक्रिया पूरी की जा

बिहार में नगर निकाय चुनाव की उल्टी गिनती, 230 वार्डों के गठन का काम हुआ पूरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू है। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रदेश में अबतक 230 नगर निकायों में वार्ड गठन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अबतक पहले चरण के 144, दूसरे चरण के 80 और तीसरे चरण के 6 नगर निकायों में वार्ड गठन का काम पूरा किया जा चुका है। पहले चरण के 144 में 134 नगर निकायों में मतदाता सूची का निर्माण भी पूरा किया जा चुका है, जबकि इनमें मतदान केंद्र के गठन की प्रक्रिया चल रही है। बाकी बचे 10 नगर निकायों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 23 जुलाई को किया जाएगा।



राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दूसरे चरण के 80 नगर निकायों में मतदाता सूची का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इन नगर निकायों में 30 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जबकि तीसरे चरण के 6 नगर निकायों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 अगस्त की होगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण के नगर निकायों में मतदान केंद्रों के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। चौथे चरण के 9 और पांचवें चरण के 5 नगर निकायों में अभी वार्ड गठन के अलावे मतदाता सूची बनाने और मतदान केंद्रों के गठन की प्रक्रिया बची हुई है।



राज्य निर्वाचन आयोग से बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक पांचवें चरण के प्रदेश के 5 जिलों शिवहर, नालंदा, नवादा, दरभंगा और मुंगेर के 5 नगर निकायों में शामिल 3 नगर परिषद शिवहर, नालंदा और नवादा जबकि 2 नगर पंचायत कमतौल और असरगंज के वार्ड गठन के प्रारूप का प्रकाशन गुरुवार को किया जाएगा। इन वार्डों के प्रारूप प्रकाशन के बाद 21 जुलाई से 3 अगस्त के बीच और आपत्तियों का निबटारा 25 जुलाई से 6 अगस्त के बीच होगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें