ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Bihar Bye Election: बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने उम्मीदवारों का किया एलान, चार सीटों पर ये नेता ठोकेंगे ताल

PATNA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन की तरफ से भी उम्मीदवारों के नाम का आज एलान कर दिया गया। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन की साझा प्रेस

Bihar Bye Election: बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने उम्मीदवारों का किया एलान, चार सीटों पर ये नेता ठोकेंगे ताल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर महागठबंधन की तरफ से भी उम्मीदवारों के नाम का आज एलान कर दिया गया। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन की साझा प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अद्यक्ष जगदानंद सिंह ने चारों सीटों के उम्मीदवारों का एलान किया।


राजद प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं की मौजूदगी में जगदानंद सिंह ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इमामगंज सीट से रोशन कुमार माझी उर्फ राजेश मांझी महागठबंधन के साझा उम्मीदवार होंगे। वहीं बेलागंज से विश्वनाथ कुमार सिंह, रामगढ़ से जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत कुमार सिंह और तरारी विधानसभा सीट से राजू यादव महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे।


चार में से तीन सीटों पर आरजेडी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि एक सीट माले के खाते में गई है। बेलागंज, रामगढ़ और इमामगंज सीट से आरजेडी उम्मीदवार महागठबंधन के साझा उम्मीदवार होंगे जबकि तरारी की सीट माले को मिली है। तरारी सीट से माले उम्मीदवार राजू यादव महागठबंधन के साझा उम्मीदवार बनाए गए हैं।


बता दें कि, देशभर के 13 राज्यों की कुल 48 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की चार सीटें भी शामिल हैं। चारों सीटों पर हो रहे उपचुनाव को विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यह उपचुनाव दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। दोनों गठबंधन की तरफ से चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए रणनीति तय की जा रही है।


लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। रामगढ़ में आरजेडी के सुधाकर सिंह, तरारी में सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में आरजेडी के सुरेंद्र यादव और इमामगंज में हम के जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद ये चारों सीटें खाली हुई हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें