ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

अश्विनी चौबे के बयान से गरमाई सियासत, बोले- जंगलराज के दोनों युवराज बिहार के लिए यमराज

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है. वहीं नेताओं द्वारा अपनी-अपनी पार्टी को जीत दर्ज कराने के लिए तूफानी रैलियां की जा रहीं हैं. इसी क

अश्विनी चौबे के बयान से गरमाई सियासत, बोले- जंगलराज के दोनों युवराज बिहार के लिए यमराज
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है. वहीं नेताओं द्वारा अपनी-अपनी पार्टी को जीत दर्ज कराने के लिए तूफानी रैलियां की जा रहीं हैं. इसी क्रम में आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां उनके बयान से एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. 


अश्विनी चौबे ने अपने बयान में कहा कि जंगलराज के जो दो युवराज हैं वो वास्तव में बिहार के लिए यमराज हैं. उन्होंने कहा कि अब जनता समझदार हो चुकी है. उन्हें दोनों युवराज नहीं चाहिए बल्कि विकास का मॉडल चाहिए और इस बार जनता भारी मतों से एनडीए को जीत दिलाकर दोनों युवराजों को यमराज के पास भेज देगी. 


अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में इस बार एनडीए की सरकार आना तय है. पहले चरण के मतदान में जनता ने एनडीए को भारी संख्या में वोट दिया है. जनता का यही प्यार दूसरे चरण में भी जरूर देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने संकल्प लिया है कि इस बार एनडीए को विकास के मुद्दे पर वोट देगी और वापस सरकार बनाएगी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें