ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: ‘चिराग मुख्यमंत्री बनते हैं तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी’ पशुपति पारस ने भतीजे पर क्यों लुटाया प्यार?

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले पशुपति पारस ने चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताकर सियासी हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा है कि अगर चिराग बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो सबसे अधिक खुशी उन्हें होगी।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। केंद्रीय मंत्री रह चुके और आरएलजेपी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान देकर नया सियासी राग छेड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनके भतीजे चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनते हैं, तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी।


दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में एक भी सीट न मिलने से नाराज होकर पशुपति पारस ने एनडीए छोड़ दिया था और अब वे महागठबंधन में शामिल हो चुके हैं। लेकिन चिराग पासवान के प्रति उनके इस बयान ने बिहार की सियासत में नया रंग घोल दिया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में चुनाव की रणभेरी बजने वाली है और सभी दल अपनी-अपनी रणनीति तय करने में जुटे हैं।


पत्रकारों से बातचीत के दौरान पशुपति पारस ने कहा कि चिराग मेरे भतीजे हैं, परिवार का हिस्सा हैं। अगर परिवार का कोई सदस्य मुख्यमंत्री बनता है, तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे ही होगी। हालांकि, मुख्यमंत्री बनाने का अधिकार जनता के पास है, और वही अंतिम फैसला करती है। बिहार की जनता जागरूक और राजनीतिक रूप से समझदार है।


बता दें कि रामविलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी में गहरी फूट पड़ी थी। पशुपति पारस ने पार्टी के सभी सांसदों को साथ लेकर अलग पार्टी बनाई और चिराग पासवान को अकेला छोड़ दिया। रिश्ते इतने बिगड़े कि पारस ने चिराग को अपना खून मानने से भी इनकार कर दिया था। हालांकि, धीरे-धीरे सियासी परिस्थितियां चिराग के पक्ष में जाती दिखीं और पारस हाशिए पर चले गए। 


एनडीए में उपेक्षा मिलने के बाद उन्होंने महागठबंधन का दामन थाम लिया था। तेजस्वी यादव को महागठबंधन के लगभग सभी घटक दल अगला मुख्यमंत्री मान चुके हैं और खुद तेजस्वी भी खुद को सीएम फेस के तौर पर पेश कर रहे हैं। ऐसे में पारस का चिराग के पक्ष में दिया गया बयान सियासी समीकरणों में नया मोड़ ला सकता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें