Hindi News / politics / मक्का-मखाना संकट और बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर सड़क पर उतरेंगे पप्पू...

मक्का-मखाना संकट और बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर सड़क पर उतरेंगे पप्पू यादव, बड़े आंदोलन की तैयारी

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मक्का-मखाना संकट और बिहार में बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है. आगामी 13 से 18 अप्रैल तक गुलाबबाग में धरना आयोजित होगा.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 09, 2026, 1:23:55 PM

Bihar Politics

सड़क पर उतरेंगे पप्पू यादव - फ़ोटो Google

Bihar Politics: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मक्का और मखाना की कीमतों के संकट तथा बिहार में बेटियों की सुरक्षा के सवाल पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह धरना 13 से 18 अप्रैल तक गुलाबबाग में आयोजित होगा। इसके बाद बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर राज्यव्यापी धरना कार्यक्रम चलेगा।


पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में लगातार बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने छपरा में हुई नृशंस घटनाओं, दलित बेटी की गोली मारकर हत्या और हॉस्टल में घटित घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बेटियों को अब बलि नहीं चढ़ने देंगे।


मक्का और मखाना को लेकर उन्होंने बताया कि सीमांचल क्षेत्र में मक्का किसानों की रीढ़ है और मखाना की अच्छी पैदावार भी होती है। लेकिन ईरान-इजराइल युद्ध और सरकार की नीतियों के कारण इन फसलों की कीमतों में गिरावट आई है। मक्का से बनने वाले इथनॉल की खरीद नीति बदल जाने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। मखाना के निर्यात में भी कमी आई है, जिससे किसान संकट में हैं।


पप्पू यादव ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए की गई टिप्पणी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा और कोसी-सीमांचल में होने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी और विचारधारा वाले कार्यकर्ताओं के साथ पूरी दमखम से चुनाव लड़ेंगे।