ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दी धमकी, भेजा ऑडियो मैसेज

DESK: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। सभी नुष्ठान शुरू हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से ठीक पहले यूप

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दी धमकी, भेजा ऑडियो मैसेज
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। सभी नुष्ठान शुरू हो गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से ठीक पहले यूपी एटीएस ने तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से बौखलाए प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें धमकी दी है।


पन्नू ने धमकी भरा रिकॉर्डेड संदेश भेजा है। धमकी भरे वीडियो  में उसने न सिर्फ सीएम योगी आदित्यनाथ की राजनैतिक हत्या करने की धमकी दी, बल्कि कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भी सिख फॉर जस्टिस के लोगों से नहीं बचा पाएंगे। रिकॉर्डिंग में कहा गया है कि आपकी पुलिस ने अयोध्या से खालिस्तान समर्थक युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके विरुद्ध झूठा मुकदमा बनाया जा रहा है।


राम मंदिर कार्यक्रम में सीएम योगी को निशाना बनाने की धमकी खालिस्तान समर्थक ने दी है और कहा है कि एसएफजे की तरफ से 22 जनवरी को इसका जवाब दिया जाएगा। धमकी भरे रिकॉर्डेड संदेश के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। धमकी के बारे में डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा है कि पुलिस के संज्ञान में मामला आया है, इसकी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि UK के नंबर 447537131903 से यह रिकॉर्डेड संदेश भेजा गया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें