ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Politics: आई लव मोहम्मद विवाद पर क्या बोले ओवैसी? भारत-पाकिस्तान मैच पर भी खूब बरसे

Bihar Politics: सीमांचल यात्रा पर पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने "आई लव मोहम्मद" विवाद को लेकर कहा कि इसमें कुछ भी एंटी-नेशनल नहीं है। साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर भी सवाल उठाए।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले सीमांचल में यात्रा पर निकले एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आई लव मोहम्मद विवाद पर एक बार फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच को लेकर भी सरकार पर खूब बरसे।


दरअसल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार को अपनी सीमांचल न्याय यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचे, यहां उन्होंने लगातार चर्चा में रहे "आई लव मोहम्मद विवाद" पर एक बार फिर प्रतिक्रिया दी। ओवैसी ने कहा कि इसमें आखिर कौन-सी एंटी-नेशनल बात है? धर्म और आस्था का सम्मान करना कोई अपराध नहीं।


इसी मंच से ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होना चाहिए। जिन्होंने हमारे लोगों की जान ली, उनके साथ क्रिकेट कैसे खेला जा सकता है? वहीं तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि महागठबंधन में शामिल होने के लिए हमने लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखा था, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि मोहब्बत कभी एकतरफा नहीं होती।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने बांग्लादेश के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी से रिक्वेस्ट करेंगे कि आपकी मुंह बोली बहन बांग्लादेश से दिल्ली आकर बैठी हुई हैं, उन्हें सीमांचल भेज दीजिए। प्रधानमंत्री को अपने पड़ोस में क्या हो रहा है, इसका अंदाजा ही नहीं है। उन्हें लगता है कि सीमांचल में सिर्फ घुसपैठिए आए हुए हैं। हम बताना चाहते हैं कि बांग्लादेश का रास्ता कहां से जाता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें