ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: जेडीयू की बैठक में सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार को टिकट देने की उठी मांग, जानिए.. क्या बोले मुख्यमंत्री?

Bihar Politics: पटना में जेडीयू की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से योजनाओं पर फीडबैक लिया। बैठक में कई नेताओं ने उनके बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग की। नीतीश ने कहा, इस पर विचार करेंगे।

Bihar Politics
निशांत की सियासी एंट्री कब?
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासी एंट्री को लेकर बिहार की राजनीति में लंबे समय से कयासों का बाजार गर्म है। सियासत के जानकार निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर अपने अपने हिसाब से दावे करते रहे हैं। इसको लेकर अबतक पार्टी की तरफ से कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए गए हैं हालांकि आज हुई जेडीयू की बैठक में एक बार फिर से निशांत को एक बार फिर से टिकट देने की मांग उठी है।


दरअसल, बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और सभी राजनीतिक पार्टियां अब चुनावी मोड में आ चुकी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित सीएम हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में राज्यभर से आए लगभग 400 जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए। मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। 


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एनडीए सरकार की योजनाएं जनता तक सही तरीके से पहुंचे, इसके लिए सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी। बैठक के दौरान एक और खास मांग सामने आई। नालंदा से आए जदयू जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी और हिलसा से जिला उपाध्यक्ष भरत शर्मा समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री से उनके बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने की अपील की।


दोनों ने कहा कि अगर पार्टी में जोश और ऊर्जा लानी है तो निशांत कुमार को राजनीति में लाना होगा। हम चाहते हैं कि वे भी नीतीश कुमार की तरह जज़्बे के साथ राजनीति में कदम रखें। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया कि वे इस पर विचार करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने नालंदा में बैठक कर इस विषय पर सहमति बनाई है और हमने सीएम के सामने निशांत के चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है।


इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और एमएलसी संजय गांधी भी मौजूद रहे। मीटिंग लगभग तीन घंटे तक चली, जिसमें मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। सीएम हाउस के मीटिंग हॉल में बारी-बारी से सभी नेताओं से संवाद किया गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें