ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण 17 से 20 मार्च तक आठ जिलों में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे, नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे।

Cm Nitish Kumar
समृद्धि यात्रा का चौथा चरण
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Cm Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से चौथे चरण की ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे। यह यात्रा 17 मार्च से 20 मार्च 2026 तक राज्य के आठ जिलों में आयोजित की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे, नई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे तथा जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।


यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ‘सात निश्चय’ और अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे और आम लोगों से सीधे संवाद भी करेंगे। 17 मार्च, मंगलवार को मुख्यमंत्री यात्रा की शुरुआत भागलपुर जिले से करेंगे। इस दौरान वे विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं में बांका जिले का दौरा करेंगे, जहां परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।


18 मार्च, बुधवार को वह जमुई और नवादा जिलों का दौरा करेंगे। सुबह जमुई में योजनाओं की समीक्षा और दोपहर में नवादा में अधिकारियों और जनता के साथ बैठक करेंगे। वहीं 19 मार्च, गुरुवार को मुंगेर और लखीसराय जिले का दौरा करेंगे। मुंगेर में सुबह विकास कार्यों का निरीक्षण, अपराह्न में लखीसराय में परियोजनाओं का उद्घाटन और समीक्षा करेंगे। 


वहीं 20 मार्च, शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार गया और औरंगाबाद जिलों में अंतिम दिन की यात्रा करेंगे। गया में विकास योजनाओं का निरीक्षण, औरंगाबाद में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।


बता दें कि यात्रा के दौरान संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव भी उपस्थित रहेंगे। समृद्धि यात्रा का उद्देश्य विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना, कार्यान्वयन में आने वाली समस्याओं का समाधान करना और आम लोगों को सीधे संवाद के माध्यम से अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का अवसर देना है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें