ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मर्जी से होगा और एनडीए की आने वाली सरकार उनके मार्गदर्शन में बनेगी।

Nitish Kumar
गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना अब लगभग तय हो गया है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इसकी पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा, जिससे बिहार की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है।


करीब दो दशक तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार के इस फैसले ने बिहार की राजनीति का पूरा परिदृश्य बदल दिया है। अब राज्य में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा और बिहार का अगला मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री वही होगा, जिसे नीतीश कुमार की सहमति और मर्जी मिलेगी।


गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने करीब तीन साल पहले ही पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन उस समय बिहार में चुनाव होने के कारण उन्होंने जिम्मेदारी निभाने का फैसला किया था। अब वह अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं और आगे जो भी एनडीए की सरकार बनेगी, वह उनके मार्गदर्शन में ही काम करेगी।


विपक्ष के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग कल तक नीतीश कुमार को लगातार आलोचना कर रहे थे, वही आज अचानक उनके प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें