ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

5वें और अंतिम चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी, राज्यसभा जाने से पहले इन 8 जिलों को बड़ी सौगात देंगे सीएम नीतीश

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के 5वें और अंतिम चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 23 से 26 मार्च तक 8 जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की सौगात देंगे.

Nitish Kumar
प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा जाने वाले हैं। राज्यसभा जाने से पहले मुख्यमंत्री बिहार में बचे हुए अपने कामों को पूरा कर लेना चाहते हैं। यही वजह है कि वह इन दिनों प्रगति यात्रा पर निकले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चार चरणों की प्रगति यात्रा पूरी होने वाली है। अब उनके पांचवें और अंतिम चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।


बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबित राज्यसभा जाने से पहले सीएम पटना समेत 8 जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और इसके साथ ही साथ हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात भी देंगी। मुख्यमंत्री 23 मार्च से 26 मार्च यानी चार दिनों में 8 जिलों का दौरा करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।


सीएम के पांचवें चरण की प्रगति यात्रा की शुरुआत 23 मार्च सोमवार से होगी। इस दिन वह जहानाबाद और अरवल जिले का दौरा करेंगे। इन दोनों जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही साथ वह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।


इसके बाद 24 मार्च को सीएम कैमूर और रोहतास जाएंगे. वहीं 25 मार्च बुधवार को बक्सर और भोजपुर में समृद्धि यात्रा पर रहेंगे। इसके बाद 26 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का अंतिम दिन होगा। इस दिन वह अपने गृह जिला नालंदा जाएंगे। इसके बाद पटना में उनकी समृद्धि यात्रा समाप्त हो जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें