Bihar politics: चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हर हाल में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करा लेना चाहते हैं। यही वजह है कि सीएम भीषण गर्मी की परवार किए बिना लगातार विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।
दरअसल, बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव से पहले उन सभी विकास कार्यों को पूरा करा लेना चाहते हैं, जिसका उन्होंने जनता से वादा किया था। मुख्यमंत्री खुद इस बात को कई बार कह चुके हैं कि सभी अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने के बाद ही जनता से वोट मांगने जाएंगे।
आज एक बार फिर से भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के दल के साथ अचानक बख्तियारपुर निकल गए। बख्तियारपुर में राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों का दल भी मौजूद है।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार सड़कों पर निकल रहे हैं और विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। रविवार को भी सीएम अचानक हाजीपुर पहुंच गए थे और गंगा नदी पर बनने वाले सिक्स लेन पुल का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

