Hindi News / politics / ‘बनकर भीगी बिल्ली, चाचा चले गए दिल्ली..’, सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य...

‘बनकर भीगी बिल्ली, चाचा चले गए दिल्ली..’, सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा तंज किया है. रोहिणी ने एक्स पर ‘बनकर भीगी बिल्ली, चाचा चले गए दिल्ली’ तंज के साथ किया तीखा पोस्टर शेयर किया है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 09, 2026, 2:36:54 PM

Bihar Politics

रोहिणी का बड़ा हमला - फ़ोटो Social media

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने करीबी मंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली कूच कर गए गए। मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी भी दिल्ली गए हैं। उधर, बीजेपी से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री के दिल्ली कूच पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा तंज दिया है।


रोहिणी आचार्य ने एक्स पर सीएम नीतीश कुमार का एक पोस्टर शेयर किया है और लिखा, “बन कर भीगी बिल्ली , चाचा चले गए आज दिल्ली ..सही कहा गया है" मौकापरस्ती और धोखा बिना भुगतान के पीछा नहीं छोड़ते" .. भुगतना पड़ गया ना चाचा जी..! ..एक-दो दिन में छिन जाएगी कुर्सी और टूट जाएगा नाता सियासत-ए-बिहार से, काश आप रह पाते बिना पलटीमार के ..!!”


रोहिणी ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ में बैग लेकर दिल्ली रवाना हो रहे हैं। पोस्टर में उनकी आंखों से आंसू गिरते दिखाया गया है। बिहार का बोर्ड दिखाया गया है। वहीं दिल्ली का किलोमिटर साइन भी दर्शाया गया है। इसके साथ ही साथ एक बस भी दिखाया गया है, जिसके आगे विदाई रथ लिखा गया है। सबसे ऊपर कोने में फ्लाइट की तस्वीर है, जिसपर लिखा, “छूटा अपना प्रदेश हम परदेसी हो गए”।


बता दें कि 10 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात के बाद 11-12 अप्रैल को वह वापस पटना लौट आएंगे। पटना लौटने के बाद वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप देंगे। उनके इस्तीफा सौंपने के बाद बिहार के नए सीएम के नाम का एलान होगा और बाद में बिहार के नए सीएम की ताजपोशी होगी।