ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Nishant Kumar: सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार पटना DM के छूने लगे पैर, देखकर हैरान रह गए लोग

Nishant Kumar: पटना के बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डीएम त्यागराजन एस.एम. के पैर छूते नजर आए, जो वहां अचानक पहुंचे थे। यह घटना फोटो में कैद होकर सियासी चर्चा का विषय बन गई है।

Nishant Kumar
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nishant Kumar: पटना के बख्तियारपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना के डीएम त्यागराजन एस.एम के पैर छूते नजर आए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचने से पहले उनके बेटे निशांत कुमार बख्तियारपुर पहुंचे थे।


दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य लोगों के साथ बख्तियारपुर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी वहां मौजूद थे। सीएम के पहुंचने से पहले ही निशांत बख्तियारपुर पहुंच गए थे। जब सीएम नीतीश कुमार वहां पहुंचे तो उनके साथ मंत्री विजय चौधरी भी थे। उनको देखते ही निशांत ने पांव छुए लिए।


इसके बाद पीछे से पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम भी वहां पहुंचे। डीएम को देखते ही निशांत उनके पैर छूने के लिए झुके लेकिन डीएम ने उनका हाथ पकड़ लिए और हाथ जोड़ निशांत कुमार का अभिवादन किया। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर से सियासत में निशांत की चर्चा होने लगी है।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने जल संसाधन विभाग के द्वारा नवनिर्मित सीढ़ी घाट का फीता काट कर उद्घाटन किया। बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट के साथ साथ मैरीन ड्राइव और पैदल पथ को मुख्यमंत्री ने देखा। मुख्यमंत्री गंगा को मुख्य धारा में लाने के लिए घनशुकपुर से रानीसराय तक गंगा के मुख्यधारा को पुनर्जीवित कर पक्का तट का लोकार्पण किया।





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें