ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरपश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

निराश राजीव प्रताप रूडी बोले-पार्टी ने मुझे विधायक के लेवल का भी नहीं समझा, BJP स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है नाम

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषित स्टार प्रचारकों की सूची से राजीव प्रताप रूड़ी का नाम गायब है. निराश रूड़ी बोल रहे हैं पार्टी ने उन्हें विधायक के स्तर का भी नहीं समझा

निराश राजीव प्रताप रूडी बोले-पार्टी ने मुझे विधायक के लेवल का भी नहीं समझा, BJP स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है नाम
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषित स्टार प्रचारकों की सूची से राजीव प्रताप रूड़ी का नाम गायब है. निराश रूड़ी बोल रहे हैं पार्टी ने उन्हें विधायक के स्तर का भी नहीं समझा. बीजेपी की स्टार प्रचारकों की सूची से राजीव प्रताप रूड़ी ही नहीं बल्कि शाहनवाज हुसैन जैसे नेताओं का नाम गायब है.


किनारे कर दिये गये नेता
राजीव प्रताप रूड़ी हों या शाहनवाज हुसैन. दोनों लंबे अर्से से बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार किये जाते हैं. लेकिन पार्टी को इस बार के विधानसभा चुनाव में उनकी जरूरत नहीं दिख रही है. लिहाजा 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दोनों का नाम नहीं है. दिलचस्प ये भी है कि दोनों बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में शामिल हैं. लेकिन पार्टी ने सम्राट चौधरी, जनक चमार से लेकर निवेदिता सिंह और संजय पासवान को बड़ा चेहरा माना. लिहाजा ऐसे नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है.


निराश हैं रूडी
मीडिया से बात करते हुए रूडी का दर्द जुबान पर आ गया. उन्होंने कहा कि उनके लिए दुख का विषय है कि स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम नहीं शामिल है. पार्टी ने उन्हें विधायक के स्तर का प्रचारक भी नहीं माना. हालांकि राजीव प्रताप रूड़ी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं.


शाहनवाज बोले- पार्टी का फैसला मानूंगा
उधर पार्टी के एक और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं है. शाहनवाज हुसैन लगातार पार्टी की मुख्यधारा से अलग हैं. वैसे वे बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं. लेकिन पार्टी ना तो उन्हें चुनाव लड़वा रही है और ना ही स्टार प्रचारक बना रही है. 2014 के बाद शाहनवाज हुसैन को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला है.


मीडिया से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पार्टी तय करती है कि स्टार प्रचारक कौन होगा. इसमें वे क्या कह सकते हैं. पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है वे उसे निभा रहे हैं. चुनाव में अगर पार्टी जिम्मेवारी सौंपेगी तो वे उसे निभायेंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें