ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

मुख्यमंत्री के गढ़ में गरजे तेजस्वी, बोले- 10 तारीख को नीतीश की विदाई तय

NALANDA : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नालंदा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया. चुनावी सभा में वे कुछ अलग अंदाज में दिखे. तेजस्वी भीड़ से लगातार बात

मुख्यमंत्री के गढ़ में गरजे तेजस्वी, बोले- 10 तारीख को नीतीश की विदाई तय
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नालंदा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया. चुनावी सभा में वे कुछ अलग अंदाज में दिखे. तेजस्वी भीड़ से लगातार बात करते रहे. वह लोगों से सवाल पूछते रहे और भीड़ उसका जवाब देती रही. उन्होंने भीड़ से कारखाना लगाने, रोजगार देने आदि के बारे में सवाल पूछा तो भीड़ ने ना, ना कह कर अपनी बात कही. 


तेजस्वी ने कहा कि सत्ता में आने का एक मौका दीजिए, उम्मीदों को पूरा कर देंगे. 10 तारीख को नीतीश कुमार की विदाई तय है. उन्होंने कहा कि एनडीए के 15 वर्षों के शासन में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है. जो व्यक्ति 15 सालों में भी रोजगार नहीं दे सका, कारखाना नहीं लगा सका, भ्रष्टाचार नहीं रोक सका, वह अगले 15 सालों में भी कुछ नहीं कर सकता. अगर यहां सुविधा मिलती तो यहां के लोग पढ़ने के लिए कोटा व मजदूरी करने के लिए मजदूर दूसरे राज्यों में नहीं जाते. 


तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो प्रतियोगी परीक्षा की सभी फीस माफ की जाएगी. परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों का किराया भी माफ होगा. जीविका, आंगनबाड़ी, विकास मित्र, आशा व अनुबंध पर कार्यरत अन्य कर्मियों के मानदेय में चार हजार रुपए तक की बढ़ोतरी होगी. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तब पहली कैबिनेट की बैठक में दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे देंगे. सरकार बनते ही एक माह के भीतर नौकरी मिलनी शुरू हो जाएगी. 


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि लालटेन का जमाना समाप्त हो गया, तो अब तीर का भी जमाना समाप्त हो गया है. अब मिसाइल का जमाना आ गया है. तेजस्वी यादव को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. भीड़ ऐसी थी कि पुलिस को संभालना मुश्किल हो गया था. लोग बेरिकेटिंग तोड़ मंच के समीप पहुंच गए.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें