ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

मुकेश सहनी ने निषाद आरक्षण को लेकर फिर दिखाए तेवर, बोले.. केवल मंत्री बनने के लिए मुंबई से नहीं आया था

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने एक बार फिर से निषाद आरक्षण को लेकर कड़े तेवर दिखाए हैं. मुकेश सहनी ने कहा है कि निषाद आरक्षण को

मुकेश सहनी ने निषाद आरक्षण को लेकर फिर दिखाए तेवर, बोले.. केवल मंत्री बनने के लिए मुंबई से नहीं आया था
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने एक बार फिर से निषाद आरक्षण को लेकर कड़े तेवर दिखाए हैं. मुकेश सहनी ने कहा है कि निषाद आरक्षण को अब तक मंजूरी नहीं दिया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सहनी ने कहा है कि वह मुंबई से राजनीति में केवल मंत्री बनने के लिए नहीं आए थे. मुकेश सहनी के मुताबिक निषाद आरक्षण नहीं मिलना समाज के साथ धोखा है और वह इसके लिए संघर्ष करते रहेंगे. मुकेश सहनी ने आज पटना में फूलन देवी के कई स्टेच्यू का प्रदर्शन किया. उनकी पार्टी की तरफ से यूपी चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश में 20 जगहों पर स्टैचू लगाई जाएगी. 


बीते दिनों जीतन राम मांझी से उनकी मुलाकात को लेकर सवाल किए जाने पर मुकेश साहनी ने कहा कि जीतन राम मांझी उनके गार्जियन हैं और वह समय-समय पर उनसे मुलाकात कर मार्गदर्शन लेते रहते हैं. मुकेश सहनी ने कहा कि अगर जीतन राम मांझी की पार्टी यूपी में चुनाव लड़ने का फैसला करती है तो वह दोनों साथ मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. इतना ही नहीं मुकेश सहनी ने देश में बढ़ती हुई महंगाई पर भी चिंता जताई. मुकेश सहनी ने कहा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को सोचना चाहिए. 



आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी की सांसद रह चुकी फूलन देवी के 20 स्टैचू वीआईपी की तरफ से यूपी में लगाए जाएंगे. सभी प्रमंडलों में फूलन देवी की मूर्ति लगाने की तैयारी है. यूपी चुनाव के लिए मिशन का आगाज कर चुके मुकेश सैनी ने यहां निषाद वोटों को एकजुट करने के लिए फूलन देवी के ऊपर दांव लगाया है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें