ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की लंबी कतारें और ब्लैक मार्केट की समस्या गंभीर है, और मुख्यमंत्री को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए

Bihar Politics
सहनी का तंज
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही रसोई गैस की कोई कमी नहीं होने की बात कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि आज गांव से लेकर कस्बों और शहरों तक में रसोई गैस के लिए लोग परेशान हैं। 


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कमी पर सरकार कहीं कोरोना त्रासदी की तरह फिर से बर्तन नहीं पिटवाने लगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार को लोगों को खाली गैस सिलेंडर पिटवाना चाहिए, जिससे रसोई गैस की कमी दूर हो सके।  


वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि कुछ जिलों में रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी हुई है, तो कई उपभोक्ताओं को ब्लैक में रसोई गैस खरीदनी पड़ रही है। कई कंपनियों द्वारा ई-केवाईसी करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। 


उन्होंने सरकार से इस समस्या को दूर करने को लेकर जल्द कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही, तो घर में खाना पकाने पर संकट आ जाएगा। गैस की कमी की वजह से कालाबाजारी बढ़ने की पूरी संभावना है। 


वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि पहले से ही महंगी गैस झेल रहे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह दोहरी मार हो गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर स्वयं संज्ञान लेना चाहिए और जमीनी सच्चाई की जांच करवाकर स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए, नहीं तो स्थिति बिगड़ जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें