ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को भाजपा की रणनीति का एक हिस्सा बताते हुए कहा कि य

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को भाजपा की रणनीति का एक हिस्सा बताते हुए कहा कि यही भाजपा की असलियत है। चुनाव के समय ही हमलोगों ने कहा था कि भाजपा नीतीश कुमार को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी और अगर बना भी दी, तो उन्हें 2025 से 2030 तक रहने नहीं देगी। आज हकीकत सबके सामने है।


मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा न केवल बिहार में, बल्कि अन्य राज्यों में भी इसी रणनीति को अपनाया है। कई राज्य इसके उदाहरण है कि भाजपा अपने सहयोगियों को समाप्त करने में जुटी रहती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा का असली लक्ष्य जदयू को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में समाप्त करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जाना इस रणनीति का ही एक हिस्सा है।  


उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार का जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर मिला था, लेकिन एनडीए का यह निर्णय न केवल जनादेश का, बल्कि जनभावना का भी अपमान है। बिहार की जनता इसके लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। सहनी ने नीतीश कुमार के लिए सहानुभूति जताते हुए कहा कि इस उम्र में उन्हें बिहार से दूर करना कहीं से सही नहीं है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें