ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Politics: ‘बिहार में अब सुशासन नहीं, खुला 'राक्षसराज' गोपाल खेमका हत्याकांड पर गरम हुए मुकेश सहनी

‎Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान इलाके में प्रदेश के जानेमाने व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पू

‎Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

‎Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान इलाके में प्रदेश के जानेमाने व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अब सुशासन नहीं, खुला राक्षसराज चल रहा है। 

‎वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पटना में नामी बिजनेसमैन गोपाल खेमका की सरेआम हत्या ने बिहार को दहला दिया है। राज्य में हत्या, लूट, अपहरण आम हो गया है, लेकिन सुशासन सरकार गहरी नींद में है। आम आदमी तो दूर, अब तो बड़े कारोबारी भी सुरक्षित नहीं हैं।"

‎उन्होंने कहा कि बिहार में अब सुशासन नहीं, खुला राक्षसराज चल रहा है। ‎बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि केवल बैठक कर कुछ नहीं होने वाला है। यह बैठक सिर्फ 'आई वॉश' है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि अब बैठक पर बैठक का खेल बंद करें। 


मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिर आप कितनी बार बिहार के आम से लेकर खास लोगों तक की हत्याओं के बाद कार्रवाई की बात करेंगे। सहनी ने कहा कि अब बहुत हो गया। राज्य में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं, दुष्कर्म हो रहे हैं। लूट, डकैती की घटनाएं आम हैं और सरकार सोई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें