ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, महिला विधायक ने दिया इस्तीफा; इस पार्टी में होंगी शामिल

Bihar Election 2025: मोहनिया से राजद विधायक संगीता कुमारी ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का संकेत दिया है, जिससे राजद को बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक समीकरणों में अब मोहनिया सीट पर मुकाबला और रोचक हो गया है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: एनडीए और महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का मसला अभी सुलझा नहीं है, लेकिन राजनीतिक हलकों में दल-बदल का खेल तेज हो गया है। अपने राजनीतिक भविष्य को देखते हुए विभिन्न दलों में भगदड़ मच गई है। इसी क्रम में मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक संगीता कुमारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिससे राजद को बड़ा झटका लगा है।


राजद से नाराज चल रही संगीता कुमारी के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने इस्तीफा क्षेत्र की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए दिया है। हालांकि उन्होंने भाजपा में शामिल होने या भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि वे भाजपा से ही अगला चुनाव लड़ सकती हैं।


बताया जा रहा है कि संगीता कुमारी पिछले कुछ समय से भाजपा नेताओं के संपर्क में थीं। उनके इस्तीफे के बाद मोहनिया सीट का चुनाव मुकाबला और भी रोचक हो गया है। इसी बीच जेडीयू के चार नेताओं ने तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद की सदस्यता ली है, जिससे महागठबंधन में भी हलचल बनी हुई है।


संगीता कुमारी ने विधान सभा सचिवालय को अपना इस्तीफा भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। साल 2024 फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी में होने के बावजूद संगीता कुमारी ने NDA सरकार को सपोर्ट किया था। संगीता RJD के सिंबल पर मोहनिया सीट से विधायक थीं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें