ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Mahua Moitra: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, यहां हुए सात फेरे; जानिए.. कौन है दूल्हा?

Mahua Moitra: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी के पूर्व सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में निजी समारोह में शादी की है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, हालांकि अभी तक दोनों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Mahua Moitra
शादी के बंधन में बंधीं महुआ
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में एक निजी समारोह में बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है। 


यह विवाह 3 मई को हुआ, हालांकि अब तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शादी की वायरल तस्वीरों में महुआ और पिनाकी एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस मौके पर महुआ ने हल्के गुलाबी और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी। 


महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को असम में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में की थी। साल 2010 में वे ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से जुड़ीं और 2019 में पहली बार कृष्णानगर से लोकसभा सांसद चुनी गईं। 2024 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। महुआ अपने तेज़ भाषणों और स्पष्ट विचारों के लिए जानी जाती हैं।


वहीं, पिनाकी मिश्रा का जन्म 1959 में हुआ था। वे 1996 में पहली बार सांसद चुने गए और फिर 2009 से 2019 तक बीजेडी के सांसद रहे। उन्होंने अपने पहले चुनाव में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी को हराया था। पिनाकी एक अनुभवी वकील और राजनेता हैं, और वे कई उच्च स्तरीय संसदीय समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें