ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले संग्राम, सीपीआई ने 24 और सीपीआई (एम) ने 11 सीटों पर दावा ठोका; कांग्रेस-आरजेडी की टेंशन बढ़ी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया है। सीपीआई ने 24 और सीपीआई (एम) ने 11 सीटों पर दावेदारी जताई है, जिससे कांग्रेस और राजद की टेंशन बढ़ गई है।

Bihar Election 2025
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच अब तक सीट बंटवारे को लेकर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच सीपीआई ने 24 और सीपीआई (एम) ने 11 विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है।


सीपीआई और सीपीआई(एम) का कहना है कि इन सीटों पर उसका मजबूत जनाधार है और वहां संगठन पहले से सक्रिय है। महागठबंधन में जल्द सीट बंटवारे की मांग करते हुए दोनों दलों के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय और ललन चौधरी ने कहा कि राजद और कांग्रेस को बड़े दिल से सीटों का बंटवारा करना चाहिए ताकि एनडीए को सत्ता से हटाया जा सके।


वामदलों ने कहा कि उनके पास पूरे राज्य में मजबूत जनाधार और कार्यकर्ताओं का नेटवर्क है, जिससे वे व्यापक वोट ट्रांसफर कराने में सक्षम हैं। 2020 में सीटों की उपेक्षा और समन्वय की कमी के कारण महागठबंधन सरकार बनने से चूक गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बार ऐसी गलती नहीं दोहराई जानी चाहिए। सीपीआई और सीपीआई(एम) ने 06 से 08 अक्टूबर तक सभी जिलों में संयुक्त कार्यकर्ता बैठक और मतदाता सूची का जमीनी सत्यापन करने का फैसला भी लिया है।


सीपीई नेता राम नरेश पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी ने इस बार 24 सीटों पर पूरी तैयारी कर के अपनी लिस्ट कॉर्डिनेशन कमिटी के चैयरमैन तेजस्वी यादव को सौंप दिया है। वहीं सीपीआई(एम) नेता ललन चौधरी ने 11 सीटों डिमांड किया है। ऐसे में अब देखना होगी कि महागठबंधन में सीटों के लिए जिस तरह से लेफ्ट की दो पार्टियों ने आज मोर्चा खोल दिया है, उसके बाद कांग्रेस और आरजडी का क्या रूख सामने आता है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें