ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Land scam: सीएम हेमंत से कल पूछताछ करेगी ED, तीखे सवालों से होगा सामना

RANCHI: झारखंड में जमीन घोटाले की आंच सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है। ईडी के आठ समन जारी करने के बाद आखिरकार हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए तैयार हुए हैं। कल यानी शनिवार को ईडी की टीम

Land scam: सीएम हेमंत से कल पूछताछ करेगी ED, तीखे सवालों से होगा सामना
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में जमीन घोटाले की आंच सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है। ईडी के आठ समन जारी करने के बाद आखिरकार हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए तैयार हुए हैं। कल यानी शनिवार को ईडी की टीम सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी। सीएम हाउस में ही मुख्यमंत्री ईडी के तीखे सवालों का सामना करेंगे।


दरअसल, झारखंड जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी मुख्यमंत्री हेमंत को अबतक 8 समन भेज चुकी है। ईडी की तरफ से सात समन भेजने के बावजूद मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद भी जब सीएम हेमंत ईडी के सामने पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे तो ईडी ने उन्हें 8वां समन भेजा और पूछा कि वे खुद ईडी दफ्तर आएंगे या ईडी को सीएम आवास आना पड़ेगा।


8वां समन भेजकर ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा था कि सात समन भेजने के बावजूद वे पूछताछ के लिए उपस्थित क्यों नहीं हुए। ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 16 से 20 जनवरी के बीच पत्र का जवाब देने और हाजिर होने को कहा था। ईडी ने अपने पत्र में कहा था कि या तो हेमंत ईडी के सामने पेश हों नहीं तो ईडी को खुद आना पड़ेगा।


ईडी के सख्त रूख के बाद सीएम हेमंत ने ईडी के आठवें समन का जवाब भेजा। सीएम हेमंत ने आठवें पत्र का जवाब भेज कर ईडी को सीएम हाउस आकर बयान लेने को कहा है। अब 20 जनवरी को हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें